Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

‘आपकी याचिका में कुछ टाइपो है…ठीक करके लाइए’: बांसुरी स्वराज के खिलाफ याचिका पर कोर्ट ने सोमनाथ भारती को फटकारा

‘आपकी याचिका में कुछ टाइपो है…ठीक करके लाइए’: बांसुरी स्वराज के खिलाफ याचिका पर कोर्ट ने सोमनाथ भारती को फटकारा

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज के निर्वाचन को चुनौती देने वाले आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने सोमनाथ भारती को फटकार लगाते हुए कहा कि आपकी याचिका में काफी गलतियां हैं पहले इसे सुधार कर लाइए फिर सुनवाई करेंगे।

सोमनाथ भारतीय की याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कोर्ट ने कहा, “आपकी याचिका में बहुत टाइपो है, इसमें कुछ समझ नहीं आ रहा है।” कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता को सुझाव दिया कि याचिका में मौजूद गलतियों को सुधारकर लाएं और उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। अब कोर्ट इस मामले में 13 अगस्त को दोबारा से सुनवाई करेगा।

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस प्रीतम सिंह अरोड़ा ने कहा कि यह गलतियों से भरा हुआ है, इसमें बहुत सी गलतियां हैं। आपको पहले याचिका में सुधार करना है। कोर्ट ने भारती को पहले सही याचिका दायर करने को कहा है।

क्या है पूरा मामला

मामला कुछ यूं है कि सोमनाथ भारती ने बांसुरी स्वराज के निर्वाचन को चुनौती देते हुए भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाते हुए अपनी याचिका में आरोप लगाया है, ‘5 मई 2024 को दिल्ली के विभिन्न बूथों में दौरे के दौरान यह देख कर हैरान रह गया कि वहां पर बांसुरी स्वराज के पास मतपत्र की संख्या, फोटो, चुनाव चिन्ह और पीएम मोदी की तस्वीरों वाले पर्चे थे।’इसी मामले पर कोर्ट सुनवाई कर रहा था।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.