Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 30°C

दिल्लीवालों को मिली बड़ी सौगात, 320 नई इलेक्ट्रिक बसों को उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

दिल्लीवालों को मिली बड़ी सौगात, 320 नई इलेक्ट्रिक बसों को उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

दिल्लीवालों को सावन के महीने में बड़ी सौगात मिल गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मंगलवार को बांसेरा में 320 नई इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखा कर रवाना किया है। इन बसों को मिला कर अब शहर में ऐसी बसों की संख्या बढ़कर 1,970 हो गई है। कार्यक्रम में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी उपस्थित थे। वर्ष 2025 के अंत तक दिल्ली में कुल 10,480 बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 80 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक होंगी।

दिल्ली के परिवहन मंत्री का बयान आया सामने

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, ‘मैं दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं। हमने एक और उपलब्धि हासिल की है। लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली प्रदान करना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दृष्टिकोण था।’

उपराज्यपाल ने दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे पर भी दिया बयान

सक्सेना ने कहा, ‘यह एक दुखद घटना है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। मैं जल्दबाजी में फैसले लेने में यकीन नहीं करता। धीरे-धीरे बातें सामने आ रही हैं। जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी, उठाए जाएंगे।’

सक्सेना ने सोमवार को दिल्ली में कोचिंग का केंद्र कहलाने वाले ओल्ड राजेंद्र नगर का दौरा किया और एक कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की।

उन्होंने तीनों मृतक अभ्यर्थियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की। राज निवास की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सक्सेना ने प्रदर्शनकारी छात्रों को आश्वासन दिया कि घटना के लिए जिम्मेदार दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी।

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.