Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 33°C

ट्रंप के विमान पर हो सकता है अमेरिकी स्टिंगर एंटी-एयरक्रॉफ्ट मिसाइल से हमला, NATO के पूर्व सलाहकार ने जताई आशंका

ट्रंप के विमान पर हो सकता है अमेरिकी स्टिंगर एंटी-एयरक्रॉफ्ट मिसाइल से हमला, NATO के पूर्व सलाहकार ने जताई आशंका

अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप एक बार फिर हत्यारों के निशाने पर हैं। अब तक उन पर पिछले 2 महीने में 2 बार हमला हो चुका है। मगर दोनों बार हत्या का प्रयास विफल रहा है। मगर इस बार हत्यारों ने बड़ी प्लानिंग की है। इस बार हत्यारे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान उड़ाने की साजिश में हैं। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में पूर्व राजनीतिक सलाहकार और अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने यह आशंका जाहिर की है। हालांकि इसकी प्रमाणिकता में कोई सुबूत नहीं दिया गया है।

सेवानिवृत्त अधिकारी ने एक्स हैंडल पर यूएस सिविल डिफेंस न्यूज के हैंडल से शेयर एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि अफवाह है कि एक नया हत्यारा मैक्सिकन सीमा से अमेरिका में तस्करी कर लाई गई अमेरिकी स्टिंगर एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का उपयोग करके ट्रंप के विमान को निशाना बना सकता है। बता दें कि ये हथियार यूक्रेन और अफगानिस्तान को दिए गए थे। मगर अब वह हथियार आसानी से काले बाजार में उपलब्ध हैं! ऐसे में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड के जीवन पर खतरा बढ़ गया है।

ट्रंप पर पहले भी हो चुका है हमला

बता दें कि गत 2 माह में ट्रंप पर 2 बार हत्या के इरादे से हमला हो चुका है। पिछले महीने पेंसिलवेनिया में उनकी रैली में एक हमलावर ने ट्रंप पर गोली चला दी थी। इसमें वह गोली डोनाल्ड ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी। ट्रंप इसमें बाल-बाल बच गए थे। वहीं सीक्रेट सर्विसेज के जवानों ने हमलावर को मार गिराया था। इसके बाद एक बार और उनके मंच पर चढ़ने की कोशिश करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब ट्रंप के विमान को निशाना बनाए जाने की आशंका है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने में अब एक महीने ही रह गए ैहं।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.