Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

बिहार में बड़ा हादसा, कोसी में पलटी नाव, सभी 20 लोगों को बचाया गया

बिहार में बड़ा हादसा, कोसी में पलटी नाव, सभी 20 लोगों को बचाया गया

बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना इलाके के पिरगंज ठाड़ी धत्ता के पास कोसी नदी में लोगों से भरी नाव पलट गई. ये हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे हुआ. मौके पर मौजूद आपदा मित्र की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर नाव पर सवार 20 लोगों की जान बचाई. जबकि दुर्घटनाग्रस्त नाव की खोजबीन जारी है. बताया जा रहा है कि छोटी नाव (डेंगी) पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार होकर नदी पार कर रहे थे. इसी बीच अनियंत्रित होकर नाव पलट गई. नदी के तेज बहाव में नाव भी बह गई. लेकिन नाव पर सवार 20 लोगों की जान बच गई.

20 फीट की दूरी में बह चुकी है सड़क

किशनपुर थाना क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने से पीरगंज से दुबियाही जाने वाली सड़क लगभग 20 फीट की दूरी में कटकर बह चुकी है. इसलिए लोग नाव के सहारे ही आवागमन कर रहे थे. आपदा मित्र मो. समीउल्लाह ने बताया कि कोसी नदी की तेज धारा होकर क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार होकर आवागमन कर रहे थे. इसी बीच आपदा मित्र की टीम कटिंग होकर सुजानपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर में जा रहे थे. उन्होंने आंखों देखी घटना होते देखा. इसके तुरंत बाद सहयोगी आपदा मित्र मो. आदम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया. घटना की सूचना किसनपुर के अंचलाधिकारी और बीडीओ को संबंधित सूचना दी गई है.

इधर, घटना को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी सह किसनपुर थानाध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि डेंगी नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे. सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए है.

Filed under Bihar

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.