Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 25°C

मुख्यमंत्री के हाथों नक्सल हिंसा से 70 प्रभावितों को मिला विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश

मुख्यमंत्री के हाथों नक्सल हिंसा से 70 प्रभावितों को मिला विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश

नक्सल पुनर्वास नीति को लेकर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार खासा काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सल प्रभावित परिवारों के 70 आश्रितों को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहे।

PM किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड का मिलेगा लाभ 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में नक्सल प्रभावित परिवारों के आश्रितों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास का स्वीकृति पत्र और तेंदू पत्ता बोनस भी दिया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राशि, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य चीजें भी लाभार्थियों को दी गई हैं।

नितिन गडकरी के साथ बैठक में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इस समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए थे। नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

सीएम ने बताया था इस बैठक का उद्देश्य

इसको लेकर विष्णुदेव साय ने बताया था कि नितिन गडकरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ वह शामिल हुए थे। सीएम ने बताया था कि वह छत्तीसगढ़ में चल रहे राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई थी। इसके साथ ही सीएम ने बताया था कि इस बैठक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा करना है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.