Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 25°C

दिल्ली-कश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी और असम… देश के पांच राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

दिल्ली-कश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी और असम… देश के पांच राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी, असम और दिल्ली में छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी कुल 22 स्थानों पर चल रही है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में भी एनआईए छापेमारी कर रही है। शहर के मशरिकी इकबाल रोड पर अब्दुल्लाह नगर में एक डॉक्टर के होम्योपैथी क्लिनिक पर देर रात से छापेमारी चल रही है।

22 जगहों पर एनआईए की छापेमारी

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के खिलाफ अपनी जांच के तहत कई राज्यों में 22 स्थानों पर तलाशी ली। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में तलाशी चल रही है।

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को थी छापेमारी

इससे पहले अभी हाल में ही एनआईए ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। एनआईए की टीम ने राज्य के दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता जिलों में 11 स्थानों पर संदिग्धों के आवासों की गहन तलाशी ली। एनआईए की तरफ से कहा गया कि संदिग्ध भाकपा (माओवादी) के सक्रिय कार्यकर्ता थे और माना जाता है कि उन्होंने नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में संगठन के कमांडरों की सहायता की।

एनआईए की तरफ से कहा गया कि तलाशी में कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्चे, पत्रिकाएं और हस्तलिखित पत्र जब्त किए गए। एनआईए ने कहा कि यह मामला पोलित ब्यूरो, केंद्रीय समिति के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और प्रतिबंधित संगठन के समर्थकों की साजिश से संबंधित है।

दिल्ली में बड़ी छापेमारी: मुस्तफाबाद में संदिग्ध सामग्री बरामद

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके मुस्तफाबाद में NIA ने देर रात छापेमारी की. इस ऑपरेशन में NIA के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस भी शामिल थी. सूत्रों के अनुसार, रेड के दौरान संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है. अधिकारियों ने कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किया है और 1 से 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. यह छापेमारी रातभर चली और सुबह तक खत्म हुई.

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में NIA की छापेमारी जारी

जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला जिले के संगरी इलाके में भी NIA की टीमें स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद NIA ने आतंक से जुड़े मामलों की जांच तेज कर दी है, और आने वाले दिनों में ऐसी और भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है.

महाराष्ट्र, यूपी और असम में भी कार्रवाई

इसके अलावा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी आतंकवादी फंडिंग और साजिश के मामलों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. असम में भी NIA की टीमें सक्रिय हैं, जहाँ आतंकी संगठन के संभावित ठिकानों को निशाना बनाया गया है.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.