Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

MP के देवास में लिव इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका प्रतिभा की हत्या कर के लाश को फ्रिज में छिपाया

MP के देवास में लिव इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका प्रतिभा की हत्या कर के लाश को फ्रिज में छिपाया

मध्य प्रदेश के देवास में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका का नाम पिंकी/प्रतिभा है। पुलिस ने इस मामले में पिंकी के शादीशुदा प्रेमी संजय पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। संजय ने 6 माह पहले ही पिंकी को मारकर लाश फ्रिज में रख दी थी। हत्याकांड का खुलासा शुक्रवार (10 जनवरी 2025) को हुआ। हत्या की वजह मृतका द्वारा अपने शादीशुदा व 2 बच्चों के पिता प्रेमी पर शादी का दबाव बनाना बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना देवास के वृन्दावन धाम इलाके की है। यहाँ दुबई में रहने वाले धीरेन्द्र नाम के एक व्यापारी का 2 मंजिला मकान है। जुलाई 2024 में इस मकान के ग्राउंड फ्लोर को बलवीर नाम के व्यक्ति ने किराए पर लिया था। इस फ्लोर के 2 कमरों को बलवीर प्रयोग इसलिए नहीं कर पा रहे थे क्योंकि उसमें पुराने किराएदार ने अपना सामान रख रखा था। काफी दिन तक किरायेदार के न आने पर मकान मालिक की सहमति से गुरुवार (9 जनवरी) को ताले को तोड़ा गया।

बलवीर ने पाया कि लम्बे समय से पुराने किराएदार ने अपने फ्रिज को ऑन ही रखा था। उन्होंने फ्रिज को बंद कर दिया। अगले दिन शुक्रवार को फ्रिज के अंदर से तेज बदबू उठने लगी। किसी अनहोनी की आशंका में पुलिस को फोन किया गया। पुलिस की मौजूदगी में फ्रिज को खोला गया तो अंदर चादर से लिपटी एक महिला की लाश निकली। लाश काफी हद तक सड़ चुकी थी। मृतका की पहचान पिंकी उर्फ़ प्रतिभा प्रजापति के तौर पर हुई। पुलिस ने केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी। जाँच में पता चला कि बलवीर से पहले धीरेन्द्र के मकान में संजय पाटीदार अपनी प्रेमिका प्रतिभा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में पिछले 5 वर्षों से रह रहा था। इस से पहले दोनों 3 साल तक उज्जैन में एक साथ रहे थे। संजय पहले से ही शादीशुदा और 2 बच्चों का बाप था। प्रतिभा उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी जिसके लिए संजय तैयार नहीं था। जून 2024 में संजय और प्रतिभा में एक बार फिर से इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

आखिरकार संजय ने प्रतिभा को रास्ते से हटाने की ठान ली। उसने इस साजिश में अपने एक साथी विनोद दवे को भी शामिल कर लिया। जून में ही दोनों ने प्रतिभा की गला दबा कर हत्या कर दी। लाश को फ्रिज के डीप कूल मोड में डाल कर संजय ने एक कमरे में छोड़ दिया। कमरे में ताला लगा कर उसने इसी माह घर खाली करते हुए बचे सामान को जल्द ले जाने का भरोसा दिया। बीच-बीच में मकान मालिक द्वारा याद दिलाए जाने के बावजूद संजय आज-कल कह कर टालता रहा।

फ़िलहाल पुलिस ने पिंकी उर्फ़ प्रतिभा हत्याकांड में मुख्य आरोपित संजय पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। संजय का साथी विनोद दवे एक अन्य आपराधिक मामले में राजस्थान की जेल में बंद है। पुलिस उस से भी पूछताछ की तैयारी में जुट गई है। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है।

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.