Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 27°C

काशी मेरी और मैं काशी का हूं: वाराणसी को PM मोदी ने दी 3384 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

काशी मेरी और मैं काशी का हूं: वाराणसी को PM मोदी ने दी 3384 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी पहुंचे, जहां उन्होंने  3384  करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला वाराणसी दौरा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने काशी की जनता को संबोधित किया. इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे. वाराणसी की जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मैं काशी का हूं, काशी मेरी है.

 

पीएम मोदी के वाराणसी (मेहंदीगंज) जनसभा संबोधन की मुख्य बातें

धार्मिक और सांस्कृतिक संदर्भ:

  • “कल हनुमान जन्मोत्सव है। संकट मोचन महाराज की नगरी काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला।”

  • “काशी की जनता विकास का उत्सव मना रही है।”

काशी का विकास और आधुनिकता:

  • “पिछले 10 वर्षों में बनारस के विकास ने नई गति पकड़ी है।”

  • “काशी ने आधुनिकता को अपनाया, विरासत को संजोया और भविष्य की ओर बढ़ चला है।”

  • “अब काशी पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे का केंद्र बन चुकी है।”

महात्मा फुले और नारी सशक्तिकरण:

  • “आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती है। फुले दंपति (सावित्रीबाई व ज्योतिबा) ने समाज सुधार व नारी शिक्षा में योगदान दिया।”

  • “पूर्वांचल की कई बहनें अब ‘लखपति दीदी‘ बन गई हैं। जहां पहले गुजारे की चिंता थी, अब वहां खुशहाली है।”

कृषि और दुग्ध उत्पादन:

  • “भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है।”

  • “दूध उत्पादन में 10 सालों में 65% की बढ़ोतरी हुई।”

  • “बनास डेयरी पूर्वांचल के 1 लाख से अधिक किसानों से दूध खरीद रही है।”

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार:

  • “दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े अस्पतालों की सुविधाएं अब काशी के पास उपलब्ध हैं।”

  • “हमने सिर्फ अस्पतालों की गिनती नहीं बढ़ाई, मरीजों की गरिमा भी बढ़ाई है।”

  • “आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि विश्वास भी देती है।”

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.