अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप
अफगानिस्तान में सोमवार को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। झटकों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो देश में तबाही की भयावह तस्वीर बयां कर रहे हैं।
❗️🇦🇫 – On August 31, 2025, a 6.0-magnitude earthquake struck Kunar Province, Afghanistan, near Pakistan, killing at least 250 and injuring over 500, per Bakhtar News Agency.
Centered 27 km east-northeast of Jalalabad at a shallow 8 km depth, the quake caused severe damage in… pic.twitter.com/CQABKwbOkv
— 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) September 1, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों के अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया ने 500 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर दी, वहीं अलजजीरा ने लगभग 250 लोगों की मौत का दावा किया। रॉयटर्स से बातचीत में तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 622 लोगों की मौत हो चुकी है और 700 से ज्यादा लोग घायल हैं।
The intensity of the earthquake was strong in #Kunar #Afghanistan. They will need urgent help. pic.twitter.com/JJM6s3ZGbK
— Khalyla Harito (@KhalylaHarito) August 31, 2025
जलालाबाद में मिला भूकंप का केंद्र
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जलालाबाद शहर से करीब 27 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में था। इसकी गहराई केवल 8 किलोमीटर थी, जिस कारण यह सतही भूकंप बेहद विनाशकारी साबित हुआ। पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार और नंगरहार प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। यहां घर गिर गए और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।
A magnitude 6.2 earthquake struck southeastern Afghanistan on Sunday, August 31, 2025. The epicenter was located 25 kilometers southwest of Asadabad city in Kunar province.
I hope that one day this pain, which takes its toll on our nation in various ways, will end. pic.twitter.com/5oFqc32YpV
— Political Base Abdul Maroof Azadmanish (@PoliticalBaseMA) August 31, 2025
गांव बने मलबे का ढेर
कुनार प्रांत के नुर गल, सावकी, वाटपुर, मनोगी और चापा दरा शहरों में भी भारी नुकसान हुआ। वहीं नंगरहार प्रांत के कई गांव पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए। इन इलाकों में ज्यादातर घर मिट्टी और ईंटों से बने थे, जो भूकंप का सामना नहीं कर पाए।
BREAKING: The death toll from the earthquake in Afghanistan has risen to 509, with more than 1,000 people injured. pic.twitter.com/a3qCk58KWf
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) September 1, 2025
रेस्क्यू और राहत अभियान
तालिबान सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टरों को तैनात किया। पड़ोसी प्रांतों से टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं और मलबे से शवों और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं, जो पीड़ितों के लिए भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता लेकर आई हैं।
यह भूकंप अफगानिस्तान के लिए एक और मानवीय संकट लेकर आया है, जहां पहले से ही आर्थिक अस्थिरता और मानवीय चुनौतियों का सामना किया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel