केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि यह कानून देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक वर्ष 2024 में लागू किए गए पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव है, जिसका उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोहों पर और कड़ा शिकंजा कसना है।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसमें उन्होंने देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प लिया है। उन्होंने इसे भारतीय संसद के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होने वाला कानून बताया।
#WATCH | On the Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026, Union Minister Jitendra Singh says, "This bill, which was introduced yesterday, is, in fact, an amendment to the earlier bill- Public Examinations Prevention of Unfair Means Act 2024, which was… pic.twitter.com/0Lyi7FmBhQ
— ANI (@ANI) July 28, 2026
चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए कई प्रमुख पेपर लीक मामलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2009 में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड परीक्षा, 2009 में वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम, 2010 में उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा, 2011 में ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम, 2012 में एम्स नई दिल्ली प्रवेश परीक्षा और तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा तथा 2013 में महाराष्ट्र सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि यदि इन घटनाओं की पूरी सूची गिनाई जाए तो बिल पर चर्चा के लिए समय ही नहीं बचेगा।
#WATCH | Union Minister Jitendra Singh lists the paper leaks during the UPA; he says, "…In 2009- Railway Recruitment Board; 2011- All India Engineering Entrance Examination; 2012- AIIMS New Delhi entrance paper leak; 2013- Maharashtra Secondary Certificate Examination. If I… pic.twitter.com/EVfxjpEWtk
— ANI (@ANI) July 28, 2026
जितेंद्र सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के गठन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी स्थापना वर्ष 2017 में मोदी सरकार ने की थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर एक कॉमन टेस्टिंग एजेंसी बनाने की सिफारिश पहली बार 1992 में की गई थी और बाद में यूपीए सरकार के दौरान भी ऐसी सिफारिशें सामने आईं, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने इस लंबे समय से लंबित कार्य को पूरा किया और देश की परीक्षा व्यवस्था को एक मजबूत संस्थागत ढांचा प्रदान किया।
सरकार द्वारा लाए गए संशोधन विधेयक में सजा और जुर्माने के प्रावधानों को काफी सख्त किया गया है। मौजूदा कानून में पेपर लीक या परीक्षा में अनुचित साधनों के मामलों में 3 से 5 वर्ष की सजा और ₹10 लाख तक जुर्माने का प्रावधान था। संशोधन के बाद यह सजा 5 से 10 वर्ष तक और जुर्माना ₹50 लाख तक किया जाएगा।
#WATCH | On the Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026, Union Minister Jitiendra Singh says, "This amendment is being brought in to make the law more stringent and to ensure speedy justice so that the credibility of all these exams gets enhanced and… pic.twitter.com/psOAHgggsw
— ANI (@ANI) July 28, 2026
इसी प्रकार परीक्षा आयोजित करने वाले सेवा प्रदाताओं के लिए जुर्माने की सीमा ₹1 करोड़ से बढ़ाकर ₹5 करोड़ करने का प्रस्ताव है। साथ ही ऐसे सेवा प्रदाताओं को परीक्षा आयोजन से प्रतिबंधित करने की अवधि 4 वर्ष से बढ़ाकर 8 वर्ष करने की तैयारी है।
संगठित अपराध और पेपर लीक माफिया से जुड़े मामलों में भी सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। पहले ऐसे मामलों में 5 से 10 वर्ष की सजा और ₹1 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर 7 से 10 वर्ष की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माना करने का प्रस्ताव रखा गया है।
जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार परीक्षा से जुड़े अपराधों के मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करेगी। इसके तहत जांच को अधिकतम दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि छात्रों को जल्द न्याय मिल सके और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनी रहे।
सरकार का दावा है कि इस संशोधन के लागू होने के बाद पेपर लीक माफिया, संगठित गिरोहों और परीक्षा प्रक्रिया में धांधली करने वालों के खिलाफ अधिक प्रभावी कार्रवाई संभव होगी, जिससे देश की भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel