नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान शुक्रवार को कोलकाता में हुगली नदी में नाव की सवारी की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह नाव में बैठकर कैमरे से फोटोग्राफी करते नजर आए।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि हर बंगाली के लिए गंगा नदी का एक विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि एक ऐसी धारा है जो बंगाल की आत्मा में बहती है और एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को समेटे हुए है।
Some more glimpses from Kolkata. Indeed a very special morning at the Hooghly river. pic.twitter.com/D8Wwzy3KsX
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2026
अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने सुबह कोलकाता में हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया, जो मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर था। इस दौरान उन्होंने नाव चलाने वाले लोगों से मुलाकात की और उनकी मेहनत की सराहना की।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने सुबह सैर करने वाले लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि हुगली के तट पर उन्होंने पश्चिम बंगाल के विकास और राज्य के लोगों की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
प्रधानमंत्री की यह यात्रा और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel