महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से कॉरपोरेट सेक्टर में महिला उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। 19 वर्षीय महिला कर्मचारी ने अपने सीनियर अशरफ सिद्दीकी पर अश्लील मैसेज भेजने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, वह महालक्ष्मी इलाके में एक कॉरपोरेट कंपनी के लिए थर्ड पार्टी टेलीकॉलर के रूप में कार्यरत है। आरोपी ने कंपनी के व्हाट्सऐप ग्रुप से उसका नंबर हासिल किया और उसे मिस कॉल कर संपर्क किया। इसके बाद आरोपी ने उसे लगातार आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेजने शुरू कर दिए।

शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अनुचित और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
मामले की शिकायत अग्री पाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
यह घटना एक बार फिर कॉरपोरेट कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel