दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी आवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा हमला बोला है। शनिवार (25 अप्रैल 2026) को भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए और उनके नए घर को “दूसरा शीश महल” करार दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखा हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवेश वर्मा ने बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अरविंद केजरीवाल की तुलना ‘रहमान डकैत’ से कर दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब केजरीवाल की “असलियत” समझ चुकी है और उनके सादगी के दावे अब खोखले साबित हो रहे हैं।
भाजपा का आरोप है कि जो नेता कभी खुद को आम आदमी बताकर सादगी की राजनीति करते थे, वही अब करोड़ों की लग्जरी सुविधाओं वाले बंगले में रह रहे हैं।
#WATCH | Delhi Minister Parvesh Verma says, "…The Aam Aadmi Party should be 'Alishaan Aadmi Party'… Will Kejriwal tell us how much money has been invested in the Lodhi Road bungalow or the new Sheesh Mahal? Where did the money come from, and whose money is it?… Is it not… https://t.co/3UEDP4t3x7 pic.twitter.com/jOAsM4cvav
— ANI (@ANI) April 25, 2026
लोधी एस्टेट के बंगले पर विवाद
प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल हाल ही में दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित 95 नंबर सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए हैं। भाजपा ने इस आवास को “शीश महल 2” नाम दिया है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पहले वादा किया था कि वे कभी सरकारी बंगला नहीं लेंगे और आम आदमी की तरह जीवन बिताएंगे। लेकिन अब उनका रहन-सहन उस वादे के विपरीत दिखाई देता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा ने कथित तौर पर केजरीवाल के नए घर की तस्वीरें और वीडियो भी दिखाए, जिनमें आलीशान सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए गए।
पंजाब कनेक्शन पर भी घेरा
भाजपा ने इस मुद्दे को सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पंजाब की राजनीति को भी इसमें शामिल किया। प्रवेश वर्माने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के आसपास कई सरकारी घरों पर AAP नेताओं का कब्जा है।
उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया जैसे नेता वहां रह रहे हैं।
भाजपा का कहना है कि दिल्ली में राजनीतिक नुकसान के बाद अब केजरीवाल का फोकस पंजाब की राजनीति पर अधिक हो गया है, जिससे वहां के मुख्यमंत्री भगवंत मानभी असहज महसूस कर रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel