असम विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस बीच दिसपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने बड़ा बयान देते हुए पार्टी नेतृत्व और जनता के समर्थन को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है क्योंकि यह जीत असम की जनता और खासकर उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों के जनादेश की जीत है। बोरदोलोई ने कहा कि लोगों ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया है और इसी का परिणाम आज के रुझानों में दिखाई दे रहा है।
#WATCH | Guwahati, Assam: On BJP inches away from winning the Assam assembly election, BJP candidate from Dispur assembly, Pradyut Bordoloi, says, "… I am feeling great because the mandate of the people of Assam, as well as the people of this poor constituency, has been… pic.twitter.com/aljBloOaTM
— ANI (@ANI) May 4, 2026
प्रद्युत बोरदोलोई ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस में मेरा दम घुट रहा था। मैंने कांग्रेस नहीं छोड़ी, बल्कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे छोड़ दिया।”
उन्होंने यह भी कहा कि असम की जनता ने स्पष्ट रूप से अपना जवाब दे दिया है और भाजपा के नेतृत्व को स्वीकार किया है। चुनावी रुझानों के अनुसार, राज्य में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel