तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें एक फ्लाइट के अंदर खड़ा देखा जा सकता है, जहां कथित तौर पर कुछ यात्री उनके खिलाफ नारेबाजी करते नजर आते हैं।
वीडियो में मौजूद आवाजों के अनुसार, कुछ लोग “पिशी चोर (आंटी चोर)”, “भाइपो चोर (भतीजा चोर)” और “तृणमूल के सब चोर” जैसे नारे लगाते सुनाई देते हैं। इसके साथ ही “जय श्रीराम”, “जय माँ दुर्गा” और “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए जाने की बात सामने आई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के दौरान महुआ मोइत्रा फ्लाइट के अंदर खड़ी हैं और चुपचाप बाहर निकलने का इंतजार कर रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
टीएमसी चोर! मोहुआ चोर!
लोगों ने मोहुआ मोइत्रा के सामने ही उन्हें ‘मोहुआ चोर’ और ‘टीएमसी चोर’ कह दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल!#TMCChor #MohuaChor #MohuaMoitra #ViralVideo #TMC
[ Mohua Chor, TMC Chor, Viral Video, Mohua Moitra, Social Media ] pic.twitter.com/axVkpdYZT1
— One India News (@oneindianewscom) May 7, 2026
घटना के बाद महुआ मोइत्रा ने खुद यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर साझा किया। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को टैग करते हुए मांग की कि नारेबाजी करने वाले यात्रियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित एयरलाइन से यात्रियों की जानकारी उपलब्ध कराने की भी अपील की है।
फिलहाल इस मामले में एयरलाइन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो की सत्यता और पूरी घटना को लेकर भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel