राजधानी दिल्ली में जज अमन शर्मा की संदिग्ध आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। पुरुष आयोग NGO की अध्यक्ष बरखा त्रेहन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
परिवार से मुलाकात के बाद उठाए सवाल
पत्र में बरखा त्रेहन ने कहा कि जज अमन शर्मा की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने दावा किया कि वह स्वयं पीड़ित के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं और बातचीत के दौरान यह सामने आया कि अमन शर्मा लंबे समय से मानसिक तनाव और पारिवारिक प्रताड़ना का सामना कर रहे थे।
UPDATE #JudgeAmanSharma case.#JusticeForAmanSharma#delhipolice#delhicourt #judge#Alwar pic.twitter.com/NDBX4UT5w0
— Barkha Trehan 🇮🇳 / बरखा त्रेहन (@barkhatrehan16) May 7, 2026
वकील संगठनों ने भी जताई चिंता
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ वकील संगठनों ने भी उच्च न्यायालय स्तर पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और न्याय सुनिश्चित हो।
CBI या स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग
NGO की ओर से मांग की गई है कि पूरे मामले की जांच Central Bureau of Investigation या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। इससे जांच की पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी तरह के पक्षपात की संभावना खत्म होगी।
पत्नी को जिम्मेदारियों से हटाने की अपील
पत्र में यह भी अपील की गई है कि जांच पूरी होने तक अमन शर्मा की पत्नी स्वाति मलिक को न्यायिक जिम्मेदारियों से अलग रखा जाए, ताकि जांच प्रभावित न हो सके।
पुरुष आयोग गठन की मांग
इसके साथ ही NGO ने पुरुषों से जुड़े मानसिक उत्पीड़न और वैवाहिक प्रताड़ना के मामलों की सुनवाई के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरुष आयोग गठित करने की भी मांग उठाई है।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली में जज अमन शर्मा की आत्महत्या के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर विभिन्न संगठनों और समाज के अलग-अलग वर्गों में चर्चा तेज है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच एजेंसियां इस मामले में क्या निष्कर्ष निकालती हैं और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel