भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विनेश फोगाट के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया है। हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
26 जून 2026 तक प्रतियोगिताओं से बाहर
WFI के फैसले के अनुसार, विनेश फोगाट अब 26 जून 2026 तक किसी भी घरेलू कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
इस कार्रवाई से उनकी संन्यास के बाद वापसी की योजना को बड़ा झटका लगा है।
6 महीने का नोटिस न देने का आरोप
महासंघ का कहना है कि विनेश ने खेल में वापसी के लिए जरूरी ‘6 महीने का अनिवार्य नोटिस’ संबंधित डोपिंग एजेंसियों को नहीं दिया, जो नियमों का उल्लंघन है।
इसके अलावा, चयन ट्रायल के दौरान भी नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है।
15 पन्नों का नोटिस, कई सवाल
भारतीय कुश्ती महासंघ ने 15 पन्नों का नोटिस जारी कर विनेश से जवाब मांगा है।
इसमें 2024 ओलंपिक के दौरान उनके अयोग्य घोषित होने और अन्य अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों पर स्पष्टीकरण माँगा गया है।
टूर्नामेंट से भी बाहर
इस फैसले के चलते विनेश अब 10 मई से गोंडा में होने वाले कुश्ती टूर्नामेंट में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
WFI का बयान
महासंघ का कहना है कि विनेश के इस व्यवहार से भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुँचा है और नियमों का पालन सभी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel