उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रोटी पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। यह मामला चिलकाना थाना क्षेत्र के ‘अल फातमा होटल’ से जुड़ा बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। वीडियो सामने आते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल पर छापा मारा और दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान तंजीम और मोहम्मद महबूब के रूप में हुई है।
सहारनपुर के ख़लीफा होटल में व्यक्ति ने रोटी पर थूका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो#Saharanpur #KhalifaHotel #RotiSpit #ViralVideo #HotelControversy
[ Saharanpur, KhalifaHotel, SpitRoti, ViralVideo, Misconduct ] pic.twitter.com/wlT71ycvl3
— One India News (@oneindianewscom) May 15, 2026
पुलिस के अनुसार, तंजीम स्थानीय निवासी है, जबकि मोहम्मद महबूब बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जांच जारी
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो कब का है और क्या इस तरह की हरकत पहले भी की गई थी। साथ ही होटल के संचालन और स्वच्छता मानकों की भी जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel