Mumbai में बकरीद से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ‘Book Your Qurbani Hissa’ नाम से प्रसारित इस पोस्टर में गाय की तस्वीर इस्तेमाल किए जाने पर धार्मिक भावनाएँ आहत होने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में कुरार पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है और विस्तृत जांच की मांग की गई है।
धार्मिक भावनाएँ आहत होने का आरोप
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विज्ञापन में गाय की तस्वीर को कुर्बानी से जोड़ने की कोशिश की गई, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएँ आहत हुई हैं।
इस मुद्दे पर हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।
Hon' @CPMumbaiPolice
Kindly take note of this derogatory ad promoting "Qurbani Hissa" using cow image+GPay/PhonePe logos. Contact: 9773438913
This hurts religious sentiments and uses payment brands without approval. Request urgent action to maintain peace & harmony in Mumbai. pic.twitter.com/pMcvHeVsnt
— Vinod Mishra (@VinodMishra4U) May 13, 2026
डिजिटल प्लेटफॉर्म के लोगो पर भी सवाल
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पोस्टर में Google Pay और PhonePe के लोगो का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है।
इसे ट्रेडमार्क उल्लंघन और संभावित धोखाधड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने जायेद अंसारी नाम के युवक से पूछताछ की है। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
FIR की मांग
शिकायतकर्ताओं ने Mumbai Police से भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है।
इसके साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय को भी भेजी गई है।
जांच जारी
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विज्ञापन किसने तैयार किया और इसके पीछे की मंशा क्या थी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel