हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार (19 मई 2026) की सुबह पुलिस और कथित गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह एनकाउंटर उस समय हुआ जब आरोपी एंबुलेंस में गोवंश को ले जा रहे थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,
अपराध जांच शाखा को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वाहन में गोवंश की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया।
जैसे ही संदिग्ध वाहन नूंह-उटावड़ रोड पर जयसिंहपुर गांव के पास पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में हमास खान नाम के एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा, तीन खाली कारतूस और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा 4 गोवंश और एक ईको कार को भी जब्त कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel