Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 28°C

पीएम मोदी के इंतजार में बेकरार अमेरिका, US नेता बोले- ऐतिहासिक भाषण सुनने के लिए हम उत्साहित

पीएम मोदी के इंतजार में बेकरार अमेरिका, US नेता बोले- ऐतिहासिक भाषण सुनने के लिए हम उत्साहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 तारीख को अमेरिका पहुंचेंगे. उनकी यात्रा से पहले ही यूएस में भारी उत्साह है. अमेरिकी कांग्रेस के बाहर अमेरिका और भारत के झंडे लहरा रहे हैं. वहां के सांसद पीएम मोदी के आगमन को लेकर बेहद उत्साहित संदेश दे रहे हैं. कई लीडरों ने कहा है कि ये भारत-यूएन संबंधों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी. अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं.वो भी पीएम की एक झलक पाने के लिए अभी से इंतजार कर रहे हैं. अमेरिकी नेता ग्रेगरी मीक्स ने जय हिंद कहते हुए अपना संबोधन किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अमेरिकी यात्रा को लेकर वो बेहद खुश हैं और बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं.

ग्रेगरी मीक्स ने कहा कि अमेरिकी संसद में पीएम मोदी के संबोधन को लेकर वो उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि जॉइंट मीटिंग के दौरान भारत के विजन और यूएस के साथ संबंधों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और लोकतांत्रिक मूल्यों और स्थिरता को आगे बढ़ाने के जैसे मामलों पर चर्चा होगी.अमेरिका में जबरदस्त उत्साह है. 21 जून को विश्व योग दिवस है. पीएम मोदी अमेरिका में ही इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.


अमेरिकी सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने भी पीएम मोदी के अमेरिकी यात्रा को लेकर एक संदेश भेजा है. उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह वाशिंगटन डीसी में पीएम मोदी के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं. अमेरिका और दुनिया भर में लोकतंत्र को मजबूत करने के हमारे प्रयासों में भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ये ऐतिहासिक यात्रा हमारे आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

अमेरिकी सांसद ट्रॉय ए कार्टर ने पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा को लेकर कहा है कि यूएस और भारत के बीच बहुत महत्वपूर्ण जैसे हेल्थ, टेक्नॉलिजी और डेवलपमेंट जैसे कई क्षेत्रों में संबंध हैं. हम एक दूसरे के सहयोगी हैं. मुझे खुशी है कि जो बाइडेन और जिल बाइडेन ने पीएम मोदी को यूएस का निमंत्रण किया है. मैं कांग्रेस में पीएम के संबोधन को सुनने के लिए उत्सुक हूं.

अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि मैं उत्साहित हूं कि पीएम मोदी अमेरिकी यात्रा पर आ रहे हैं. भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण रणनीतिक संबंध हैं. पीएम मोदी दोनों देशों के बीच सद्भावना बढ़ाने के लिए अमेरिका आ रहे हैं. एक और अमेरिकी सांसद ने कहा कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी 22 जून को यूएस आ रहे हैं और कांग्रेस को संबोधित करेंगे. दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतांत्रिक देशों से संबंध मजबूत करने का महान अवसर होगा. हम दोनों में सम्मान मूल्यों में विश्वास करते हैं.

एक बहुत ही प्यारा वीडियो सामने आया है. अमेरिका में रह रहे दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय ने पीएम मोदी के नाम मैसेज दिया है. छोटे-छोटे बच्चों ने पीएम मोदी का वेलकम किया है. अमेरिका में रह रहे भारतीय भी बेसब्री से पीएम का इंतजार कर रहे हैं. सबसे पड़े जलप्रपात नियाग्रा से पीएम मोदी के लिए लोग मैसेज कर रहे हैं. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लोग मैसेज कर रहे हैं. उनके सामने से फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं.

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.