Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

अमेरिका के बाल्टीमोर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

अमेरिका के बाल्टीमोर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

अमेरिका में गोलीबारी की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब शहर बाल्टीमोर में 16 जून की रात ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई, जिससे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। बाल्टीमोर पुलिस विभाग के प्रवक्ता लिंडसे एल्ड्रिज ने कहा कि शहर के उत्तर में अधिकारियों ने रात 9 बजे से ठीक पहले गोलियों की आवाज सुनी और जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे।

एल्ड्रिज ने एक ईमेल में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों ने ईस्ट कोल्ड स्प्रिंग लेन और यॉर्क रोड के चौराहे के पास तीन लोगों को गंभीर हालत में पाया। सभी को गोली लगी थी। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, तीन अन्य पीड़ित चोटिल होने के बाद खुद ही अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस को इसकी सूचना बाद में दी गई। पीड़ितों में एक 18 वर्षीय महिला, दो 22 वर्षीय पुरुष, एक 26 वर्षीय पुरुष और एक 17 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। पुलिस हमले की जांच कर रही हैं।

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.