मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। फरार चल रहे उनके पति समर्थ सिंह को पुलिस ने जबलपुर जिला कोर्ट से हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह भेष बदलकर सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा था, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
समर्थ सिंह पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के समय वह मास्क और चश्मा पहनकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस अब उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भोपाल कोर्ट में पेश करेगी।
CBI करेगी हाई-प्रोफाइल केस की जांच
इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां हर एंगल से पड़ताल कर रही हैं।
मॉडल त्विषा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह का सरेंडर
नोएडा की मॉडल-टर्न्ड-एक्टर त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में फरार चल रहे आरोपी पति (वकील समर्थ सिंह) ने जबलपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
30 हजार का इनाम था: 12 मई को भोपाल में हुई त्विषा की मौत के बाद से आरोपी फरार… pic.twitter.com/8r3a2sf8Lg
— One India News (@oneindianewscom) May 23, 2026
AIIMS दिल्ली में होगा दोबारा पोस्टमॉर्टम
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मामले में बड़ा आदेश देते हुए ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का निर्देश दिया है। यह पोस्टमॉर्टम दिल्ली के AIIMS के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। राज्य सरकार ने भी इस फैसले का समर्थन किया है।
कोर्ट का सख्त रुख
कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके अलावा, ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन पर सबूतों से छेड़छाड़ और चयनित CCTV फुटेज लीक करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
इस मामले ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है और अब सभी की नजरें CBI जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel