उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद के दिन 17 वर्षीय युवक सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस हत्या को असद और उसके साथियों—नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक—ने अंजाम दिया। घटना के बाद मुख्य आरोपी असद फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,
आरोपियों ने पहले सूर्या को अपने पास बुलाया और फिर अचानक उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हमले से पहले भड़काऊ बातें भी कही, जिससे वारदात की गंभीरता और बढ़ जाती है।
परिजनों का कहना है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकती है। आरोपियों ने कथित रूप से फोन कर सूर्या को एक सुनसान गली में बुलाया और फिर घेरकर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हुए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी इंदिरापुरम के अनुसार, नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और युवाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel