हाल ही में जंतर-मंतर पर छात्र हितों के नाम पर डेढ़ महीने तक चले प्रदर्शन के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अब एक नए ‘सोशल ऑडिट’ अभियान के साथ चर्चा में हैं। 15 अगस्त से शुरू होने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान को लेकर वे काफी सक्रिय दिख रहे हैं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे उनकी गिरती प्रासंगिकता को बचाने की अंतिम कोशिश के रूप में देख रहे हैं।
जंतर-मंतर से लेकर झारखंड तक का ‘दोहरा रवैया’
समीक्षकों का मानना है कि जंतर-मंतर पर चले प्रदर्शन का स्वरूप पूरी तरह से राजनीतिक था। वहां छात्रों की समस्याओं से अधिक केंद्र सरकार के विरोध और वामपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। यही कारण है कि जब झारखंड में छात्रों ने पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन शुरू किया, तो अभिजीत दीपके की चुप्पी ने उनके असली इरादों पर सवाल खड़े कर दिए। झारखंड के छात्रों द्वारा बार-बार बुलाए जाने के बावजूद, बीमारी के बहाने वहां न जाना, उनके ‘छात्र हित’ के दावों की पोल खोलने के लिए काफी था।
अब यह फ्रॉड अभिजीत दिपके कह रहा है कि उसकी पूरी CJP टीम बीमार है, और इसीलिए उनमें से कोई भी झारखंड JPSC प्रोटेस्ट में नहीं जा रहा है।
तो, क्या सबको एक ही समय पर टाइफाइड हुआ?
क्या टाइफाइड अब COVID जैसा वायरस बन गया है?
या उसके बॉस केजरीवाल ने उसे जाने से मना किया था? pic.twitter.com/lJGWQR7WkV
— ROHIT GUPTA 🚩 (@Guptaofficial07) August 4, 2026
सोशल ऑडिट के नाम पर ‘क्रेडिट’ की राजनीति?
अब 15 अगस्त के मौके पर दीपके ने ग्रामीण स्कूलों के ‘सोशल ऑडिट’ का जो शिगूफा छेड़ा है, उसके पीछे भी राजनीतिक अवसरवाद की बू आ रही है। जानकारों के अनुसार, इस अभियान में सारा ज़मीनी काम ग्रामीण करेंगे, जबकि सोशल मीडिया पर उसकी वाहवाही बटोरने का काम CJP की आईटी सेल करेगी। इसे दीपके की सोशल मीडिया ‘रीच’ बढ़ाने और खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की एक सोची-समझी रणनीति बताया जा रहा है।
Man’s fighting Typhoid now! pic.twitter.com/O6N03s1QHh
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) July 26, 2026
निष्कर्ष
अभिजीत दीपके के अब तक के व्यवहार को देखें तो यह स्पष्ट होता है कि छात्रों के असंतोष को भुनाकर अपनी राजनीतिक दुकान चलाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। वे जननेता बनने के बजाय एक ‘पीआर-निर्मित’ सोशल इन्फ्लुएंसर बनकर रह गए हैं। सवाल यह है कि क्या देश की जनता उनके इस नए स्टंट को समझ पाएगी, या फिर से ‘क्रांति’ के नाम पर गुमराह होगी?
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel