Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

हिट या फ्लॉप! क्या होगा कियारा-कार्तिक की ‘सत्यप्रेम की कथा’ का हाल? पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

हिट या फ्लॉप! क्या होगा कियारा-कार्तिक की ‘सत्यप्रेम की कथा’ का हाल? पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem KI Katha) सिनेमाघरों में 29 जून को रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिएक्ट कर रहे हैं. जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कार्तिक और कियारा की ये फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी उतर रही है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ये फिल्म कितना कलेक्शन कर सकती है.

ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem KI Katha) फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 से 9 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि इस फिल्म को पैसे कमाने का एक और गोल्डन मौका मिला है. ईद-उल-अजहा के दिन ये फिल्म रिलीज हुई है. लिहाजा कई जगह इस दिन गस्टेड हॉलीडे होता है. ऐसे में गुरुवार को रिलीज करके मेकर्स ने इस मौके को भुनाने की कोशिश की है.

एक ओर गुरुवार तो दूसरी तरफ तीन दिन और…यानी कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार इस फिल्म के लिए गोल्डन मौका साबित हो सकता है. यानी इस फिल्म को पैसा कमाने के लिए रिलीज के साथ ही चार दिन का मौका है. खास बात है कि कार्तिक और कियारा इस फिल्म के जरिए दूसरी बार बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रहे हैं. इससे पहले ‘भूल भुलैया 2’ फिल्म में ये जोड़ी साथ नजर आई थी. उस वक्त पहले दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

 

इस फिल्म से कियारा और कार्तिक दोनों को ही काफी ज्यादा उम्मीदे हैं. इस साल कार्तिक की ये दूसरी फिल्म है जो रिलीज हो रही है. इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ‘शहजादा’ फ्लॉप रहीं. जबकि कियारा की शादी के बाद रिलीज हो रही ये पहली फिल्म है.

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.