Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 32°C

एक नहीं दो-दो बार, बेटी को बनाया हवस का शिकार; आरोपी पिता पर हुई FIR

एक नहीं दो-दो बार, बेटी को बनाया हवस का शिकार; आरोपी पिता पर हुई FIR

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रिश्तों का तार-तार करने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक पिता के खिलाफ अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. यह चौंकाने वाला मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की गर्भवती हो गई. जिसके बाद उसके चाचा ने उसके पिता पर थाने में जाकर केस दर्ज करवाया.

ये मामला अलीगढ़ के गभाना गांव का है. गभाना थाना प्रभारी राम कुंवर ने कहा है कि आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद पूरे गांव में लोग बच्ची के पिता के खिलाफ काफी गुस्से में हैं. उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

पिता के साथ अकेली रहती थी

जानकारी के मुताबिक पीड़ित किशोरी अपने पिता के साथ गांव वाले घर पर अकेली ही रहती थी. उसकी मां का देहांत दस साल पहले ही हो गया था. इससे वह काफी परेशान भी रहती थी. वैसे तो पीड़िता के दो भाई हैं लेकिन उनमें से एक दिल्ली में रहता है जबकि दूसरा भाई दूसरी जगह.

तीन महीना पहले की थी शिकायत

ये पहली बार नहीं है जब पीड़िता किशोरी ने पिता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने तीन-चार महीना पहले भी अपने पिता पर छेड़छाड़ और बलात्कार का आरोप लगाया था. हालांकि तब मामला दब गया और किसी ने गंभीरता से उसकी शिकायत नहीं सुनी. लेकिन जब पिछले कुछ दिनों के भीतर उसके अंदर शारीरिक परेशानियां महसूस हुईं तो उसने पड़ोसी महिलाओं को अपने बारे में बताया और चेकअप होने पर वह गर्भवती निकली.

पूरा सामने आने पर बच्ची के चाचा सामने आये और आरोपी पिता पर रेप को लेकर FIR दर्ज कराई. पुलिस अब आरोपी पिता को कड़ी सजा दिलाने की बात कह रही है.

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.