Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

गडकरी को धमकी देने वाले आरोपी जयेश पुजारी के आतंकी संबंध, स्पेशल टास्क फोर्स को मिले अहम सबूत

गडकरी को धमकी देने वाले आरोपी जयेश पुजारी के आतंकी संबंध, स्पेशल टास्क फोर्स को मिले अहम सबूत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी भरे फोन कॉल करने और जबरन वसूली करने के आरोपी के आतंकी संबंध होने का पता चला है। महाराष्ट्र स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नितिन गडकरी को धमकी देने वाला आरोपी जयेश पुजारी वर्तमान में जेल में है। हमें उसके बारे में जांच कर के पता चला है कि आरोपी के संबंध अफसर पाशा से है। अफसर पाशा 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) पर हुए आतंकी हमले में शामिल था।

आरोपी पुजारी और पाशा की थी मिलीभगत

सूत्रों ने बताया कि आतंकी पाशा बेलगावी की हिंडालगा जेल में अभी बंद है, उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा संगठन से है। सूत्रों ने बताया कि पुजारी ने पाशा के साथ मिलीभगत कर के और योजना बनाकर नितिन गडकरी को धमकी भरे फोन कॉल किए थे। सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने जानकारी इकट्ठा करने के लिए हिंडालगा जेल का भी दौरा किया था।

100 करोड़ रुपये मांगी गई थी फिरौती

पुजारी ने 14 जनवरी को केंद्रीय मंत्री को पहली कॉल की और 100 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसने रंगदारी नहीं देने पर गडकरी के जन संपर्क कार्यालय को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने जांच शुरू की और हिंडालगा जेल में कॉल का पता लगाया।

आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी

स्पेशल टास्क फोर्स को जांच में पता चला कि उसने 21 मार्च को फिर से गडकरी के जन संपर्क कार्यालय में जबरन वसूली के लिए कॉल किया और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुजारी को 28 मार्च को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया था। फिलहाल, पुलिस मामले को लेकर आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.