Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

पाकिस्तान में मंदिर और हिंदुओं के घरों पर हमला, सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट घोषित, भारी पुलिस बल तैनात

पाकिस्तान में मंदिर और हिंदुओं के घरों पर हमला, सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट घोषित, भारी पुलिस बल तैनात

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू मंदिरों और आसपास के हिंदू परिवारों पर हमले का मामला हाल ही में सामने आया। पाकिस्तान के कराची में इस सप्ताह डकैतों ने 150 साल पुराने हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला कर दिया। इस मामले में सिंध प्रांत की सरकार ने भी अपनी ओर से बयान दिया। पाकिस्तान की सिंध सरकार ने कहा कि वह किसी उपासना स्थल को गिराकर उसकी जगह किसी भी व्यावसायिक इमारत के निर्माण की अनुमति नहीं देगी, भले ही वह किसी अल्पसंख्यक समुदाय से ही संबंधित हो। उधर, हिंदू मंदिरों और हिंदू घरों पर हमले के मामले में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हिंदू मंदिरों की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में इस सप्ताह डकैतों के गिरोह द्वारा एक हिंदू मंदिर पर रॉकेट से हमला करने के बाद अधिकारियों ने प्रांत के मंदिरों में उच्च सुरक्षा अलर्ट का आदेश दिया है और 400 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। हमलावरों ने रविवार को सिंध प्रांत के काशमोर इलाके में मंदिर और आसपास के हिंदुओं के घरों पर हमला किया।  खबर के अनुसार, सिंध पुलिस प्रमुख गुलाम नबी मेमन ने पूरे प्रांत के मंदिरों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट का आदेश दिया है।

400 पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात

खबर में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रेंज और जिलों में 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी प्रशासनिक आधार पर सुरक्षा कर्तव्य निभाएंगे और मंदिरों में तैनात सभी कर्मियों को भी दो महीने के लिए सुरक्षा कर्तव्यों का काम सौंपा गया है। सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम नबी मेमन ने हिंदुओं से मंदिरों में सुरक्षा के लिए तैनात कर्मियों के साथ हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि प्रांत में रहने वाले अल्पसंख्यकों और अन्य समुदायों की रक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी है।

हमलावरों पर आतंकवादरोधी अधिनियम में मामला दर्ज

काशमोर-कंधकोट पुलिस ने मंदिर पर हमले को लेकर सोमवार को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आतंकवाद रोधी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एक मामला गौसपुर थाने में दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है और दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

हिंदू समुदाय ने की नुकसान न पहुंचाने की अपील

उन्होंने कहा कि गौसपुर शहर में एक सदी पुराना मंदिर है, जिसकी सुरक्षा पुलिस ने सुनिश्चित की है। सिंध के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ज्ञानचंद एस्सरानी ने प्रांत के डकैतों से आग्रह किया है कि वे अपने हिंदू समुदाय को नुकसान न पहुंचाएं जो पिछली कई शताब्दियों से इस क्षेत्र में शांतिपूर्वक रह रहे हैं। मंत्री ने सोमवार को प्रांतीय विधानसभा के पटल पर एक प्रश्न का उत्तर देते समय यह अपील की।

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.