Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

Manipur के बाद अब बंगाल के हावड़ा की घटना से देश शर्मसार, महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया

Manipur के बाद अब बंगाल के हावड़ा की घटना से देश शर्मसार, महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार की घटना के बाद लोगों में गुस्से की आग अभी शांत भी नहीं हुई है कि बंगाल में महिला के साथ हिंसा और निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। एक ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

आठ जुलाई की घटना

घटना आठ जुलाई की बताई जा रही है, जिस दिन राज्य में पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था। महिला प्रत्याशी का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। यह घटना हावड़ा जिले के पांचला इलाके की है। मामले में पांचला थाने में एफआइआर दर्ज हो चुका है।

तृणमूल के कार्यकर्ताओं पर आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुझे तृणमूल के लगभग 40 उपद्रवियों ने मारा-पीटा। मेरी सीने और सिर पर डंडे से वार किया और मुझे मतदान केंद्र से बाहर फेंक दिया गया। एफआइआर की कापी में तृणमूल प्रत्याशी हेमंत राय, नूर आलम, अल्फी एसके, रणबीर पांजा संजू, सुकमल पांजा समेत कई लोगों के नाम हैं।

कपड़े फाड़कर की छेड़छाड़

महिला ने आगे कहा कि उन लोगों ने मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की और मुझे नग्न होने पर मजबूर किया। सबके सामने मेरे साथ छेड़छाड़ की। मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

बंगाल भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने इसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।उन्होंने ट्वीट किया-‘ ममता बनर्जी को क्या कोई शर्म है? आपके राज्य सचिवालय से कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई है। आप एक विफल मुख्यमंत्री हैं और आपको अपने बंगाल पर ध्यान देना चाहिए।

Filed under West Bengal

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.