Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

मौसेरी बहन से होना था निकाह, अपनी दूसरी ‘बहन’ के साथ भाग गया दूल्हा: रिश्तों की ऐसी भूल-भुलैया, पुलिस को भी करनी पड़ रही माथापच्ची

मौसेरी बहन से होना था निकाह, अपनी दूसरी ‘बहन’ के साथ भाग गया दूल्हा: रिश्तों की ऐसी भूल-भुलैया, पुलिस को भी करनी पड़ रही माथापच्ची

उत्तर प्रदेश के बरेली से ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। यहाँ एक मुस्लिम लड़के का अपनी मौसेरी बहन के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप चल रहा था। उस लड़के ने वही रिलेशनशिप अपनी दूसरी मौसेरी बहन यानी उनकी छोटी बहन के साथ भी बना लिया। लेकिन, घर वाले मान नहीं रहे थे। आखिरकार लड़के और उसकी ‘बड़ी प्रेमिका बहन’ के बीच रिश्ते के लिए घर वाले मान गए और निकाह की तारीख भी तय कर दी गई।

निकाह की तारीख रखी गई 6 अगस्त। लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ, वो अब पुलिस थानों के चक्कर और आपसी सर-फुटव्वल के रूप में सामने आ रहा है।

ये पूरा मामला बरेली के नवाबगंज का है। वहाँ 6 अगस्त को दोनों ही परिवारों में खुशियाँ छाई हुई थीं। जश्न का माहौल था। दोनों ही तरफ रिश्तेदार आ गए। निकाह की तैयारियाँ जोरों पर थी। कुछ रश्में दूल्हे के परिवार और रिश्तेदारों ने दूल्हे के साथ कर भी ली। लेकिन जब बारात के जाने का समय आया, तो दूल्हा ही गायब मिला। खोज-खबर की जाने लगी, तो दुल्हन की बहन भी गायब मिली।

दुल्हन के साथ ही दूल्हा उसकी बहन के साथ भी रोमांटिक रिलेशनशिप में था और निकाह वाले दिन वो उसी के साथ फरार हो गया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दूल्हा अपनी मौसेरी बहन के साथ भागा है, दुल्हन और फरारी वाली लड़की के बीच के रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा जा रहा है।

दूल्हे और दुल्हन की बहन, जो कि दूल्हे की भी मौसेरी बहन है, जब फरार हुए तो दुल्हन के घरवाले बड़े नाराज हुए। पुलिस में शिकायत कर दी। अब नवाबगंज पुलिस माथापच्ची कर रही है। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे पक्ष पर केस दायर कर दिया है।

दूल्हा इस रिश्ते से खुश नहीं था, क्योंकि लड़की के साथ उसके संबंधों पर हल्ला कट चुका था और उसकी छोटी बहन के साथ उसके अफेयर के बारे में किसी को पता ही नहीं था।

रोका होने के बाद दूल्हा मुकर गया था, जिसपर छोटी बहन के संबंधों से अनजान दुल्हन के परिजनों ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था।

दुष्कर्म के केस के बाद पंचायत बैठी और फिर से दोनों के परिजन मान गए, लेकिन दूल्हे के दिल में क्या है, सब इससे अनजान थे और दुल्हन की बहन का इलू-इलू तो अभी छिपा ही हुआ था। खैर, निकाह की तारीख आई, तो दूल्हा अपने घर पर हुई रश्मों में शामिल हुआ, लेकिन बारात के जाने से ठीक पहले फरार हो गया। ‘अमर उजाला’ की रिपोर्ट की मानें तो जिसके साथ लड़का भागा है, वो पीलीभीत की है।

खैर, रिश्ते में भाई-बहन वाला मामला तो है, लेकिन कौन किसका भाई है और कौन किसकी बहन, ये अभी ठीक से क्लियर हो नहीं पा रहा है। फिलहाल, नवाबगंज पुलिस में दुल्हन के पिता ने अपने साढू यानी दूल्हे के पिता के खिलाफ तहरीर दी है और अब इस मामले की जाँच पुलिस कर रही है।

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.