Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

हवाई द्वीप के जंगलों में भयानक आग! जान बचने के लिए लोग समुद्र में कूदे, अबतक 36 की मौत

हवाई द्वीप के जंगलों में भयानक आग! जान बचने के लिए लोग समुद्र में कूदे, अबतक 36 की मौत

हवाई द्वीप समूह के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। हवाई द्वीप के जंगलों में लगी आग ने लाहिना शहर को पूरी तरह से राख में तब्दील कर दिया है। माउई काउंटी सरकार ने एक बयान में कहा, “फायर सर्विस के लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इस आग से कुल 36 मौतों का पता चला है।”

हवाई के आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आग मंगलवार तड़के लगी, जिसकी वजह से यहां के घर, व्यवसायों और सर्विस के साथ-साथ में माउई द्वीप पर रहने वाले 35,000 से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। राज्य की एजेंसी ने कहा कि आग ने 2,000 एकड़ (800 हेक्टेयर) से ज्यादा की जमीन को जला दिया है। जंगल की आग फिलहाल नियंत्रण से बाहर है।

डरे हुए लोगों ने समुद्र में लगा दी छलांग

तेज़ हवाओं और शुष्क परिस्थितियों ने हवाई के ज्यादातर हिस्से को रेड जोन में बदल दिया है, मगर इससे अब कुछ राहत मिली है। इसके अलावा बिग आइलैंड और माउई में अभी भी तेज आग जल रही है। भयानक आग की लपटों से बचने के लिए डरे हुए लोगों ने समुद्र में छलांग लगा दी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गंभीर रूप से प्रभावित लाहिना शहर में 270 से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं।

लाहिना शहर का ज्यादातर हिस्सा नष्ट

गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा, “पर्यटकों के बीच लोकप्रिय 12,000 की आबादी वाले इस ऐतिहासिक शहर, माउई के लाहिना शहर का ज्यादातर हिस्सा नष्ट हो गया है और सैकड़ों स्थानीय परिवार विस्थापित हो गए हैं।” सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में समुद्र तट पर स्थित शहर के बीचों-बीच आग की लपटें और काले धुएं का विशाल गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.