Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

Chandrayaan-3 मिशन पर विवादित टिप्पणी कर फंसे अभिनेता प्रकाश राज, हिंदू संगठनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Chandrayaan-3 मिशन पर विवादित टिप्पणी कर फंसे अभिनेता प्रकाश राज, हिंदू संगठनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

चंद्रयान-3 मिशन पर गलत पोस्ट कर अभिनेता प्रकाश राज अब फंसते दिख रहे हैं। अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।

चंद्रयान-3 का उड़ाया था मजाक

अभिनेता प्रकाश राज ने बीत दिन एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक विवादित पोस्ट करते हुए इसरो के मून मिशन चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाया था।

अभिनेता ने चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून पोस्ट किया था। पोस्ट में लूंगी पहने एक व्यक्ति एक कप से दूसरे कप में चाय डालता दिख रहा है। इस कार्टून के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ‘चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चांद की आने वाली पहली तस्वीर’।

हालांकि, प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन लोगों ने उनकी पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की।

लोगों ने किया जमकर ट्रोल

अभिनेता द्वारा विवादित पोस्ट करने के बाद से इंटरनेट मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर ट्रोलिंग की। एक यूजर्स ने लिखा- प्रकाशजी, इसरो की उपलब्धियों से राजनीतिक नफरत को दूर रखें। चंद्रयान मिशन इसरो का है, भाजपा का नहीं। अगर यह सफल हो जाता है, तो यह भारत के लिए सफलता होगी, किसी पार्टी के लिए नहीं।

दूसरे यूजर ने लिखा, प्रकाश राज उस उपलब्धि का मजाक उड़ा रहे हैं, जिसे दुनिया मील का पत्थर मान रही है। आप बहुत नीचे गिर गए हैं।

Filed under Entertainment India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.