Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 31°C

‘विक्रम’ से बाहर निकला ‘प्रज्ञान’, शुरू किया ‘मून वॉक’: ‘चंद्रयान 3’ खोलेगा चाँद के कई राज़

‘विक्रम’ से बाहर निकला ‘प्रज्ञान’, शुरू किया ‘मून वॉक’: ‘चंद्रयान 3’ खोलेगा चाँद के कई राज़

चंद्रयान-3 ने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर ली है। सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान मिशन का अगला काम अब रोवर करेगा। रोवर चाँद की सतह पर घूमेगा और वहाँ मौजूद रसायन और खनिज सहित सतह से जुड़ी डेटा और तस्वीरें भारत को भेजेगा। इससे चाँद को और गहराई से समझने में मदद मिलेगी।

साउथ पोल पर लैंडिंग के साथ ही चंद्रयान-3 ने इसरो को चंद्रमा की सतह की तस्वीरें भेजीं। ISRO ने इन तस्वीरों को शेयर किया है। ये तस्वीरें लैंडर के हॉरिजॉन्‍टल वेलॉसिटी कैमरा ने ली थीं। चंद्रमा पर पहुँचा यान और लैंडर मॉड्यूल के चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के साथ भारत पहला देश बन गया, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारा है। लैंडिंग सफल होते ही बेंगलुरु स्थित इसरो के मिशन ऑपरेशंस कॉम्‍प्‍लेक्‍स में बैठे वैज्ञानिकों समेत पूरा देश खुशी से झूम उठा।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.