Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 24°C

प्रयागराज : खीरी में छात्र की हत्या के मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार, SO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

प्रयागराज : खीरी में छात्र की हत्या के मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार, SO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

प्रयागराज के खीरी इलाके में छात्र की हत्या के बाद आज दूसरे दिन भी खीरी में जमकर हंगामा हुआ। एक समुदाय विशेष पर हत्या का आरोप लगा कर नाराज़ लोगों ने खीरी बाजार में चक्का जाम कर दिया। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण पूरे इलाके में PAC और RAF तैनात कर दिया गया है। नाराज़ लोगों का साफ कहना है कि हत्या करने वालों का घर बुलडोज़र से गिराया जाए।

स्कूल से लौटते वक्त बदमाशों ने बहन को छेड़ा

दरअसल, कल 10 वीं क्लास का छात्र स्कूल से अपनी बहन को लेकर घर जा रहा था तभी इलाके के ही 2 से 3 लड़कों ने छात्र की बहन पर अभ्रद्र टिप्पणी की। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो सभी लड़को ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इन बदमाश लड़कों ने छात्र को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

आरोप है कि गांव के प्रधान ने भी हत्यारों का साथ दिया और मारपीट करने वालो को नहीं रोका। पुलिस ने बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाराज़ ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। उनका कहना है कि परिजनों को छात्र की बॉडी तुरंत सौपा जाए।

पुलिस लोगों को समझाने में जुटी

दो समुदाय से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में खीरी के SO और इलाके के चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों को पकड़ भी लिया है। हालांकि गांव में तनाव अभी भी बना हुआ है जिसको देखते हुए फोर्स तैनात है।

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.