click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: समन्वय बैठक में वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों व सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों पर होगी चर्चा – सुनील आंबेकर जी
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > समन्वय बैठक में वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों व सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों पर होगी चर्चा – सुनील आंबेकर जी
India

समन्वय बैठक में वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों व सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों पर होगी चर्चा – सुनील आंबेकर जी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 2023 पुणे में हो रही है, जिसमें 36 संगठनों के लगभग 266 प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हो रहे हैं।

Last updated: 2023/09/13 at 6:14 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

पर्यावरण पूरक जीवनशैली, जीवन मूल्य आधारित परिवार व्यवस्था, समरसता का आग्रह, स्वदेशी का आचरण और नागरिक कर्तव्यों का वहन इन पांच मुद्दों पर बैठक में चर्चा की जाएगी। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने दी। रा. स्व. संघ समन्वय बैठक के विषय में जानकारी देने हेतु आयोजित पत्रकार वार्ता में सुनील जी के साथ पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत कार्यवाह डॉ। प्रवीण दबडघाव जी भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक अपने शाखा कार्य के माध्यम से लगातार राष्ट्र की सेवा में लगे हुए हैं। शाखा के काम करने के साथ-साथ समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्र में जाकर अलग-अलग प्रकार के कार्य में लगे हैं। वे सारे कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्य के लिए हैं।

बैठक में सम्मिलित होने वाले सभी संगठन संघ से प्रेरित हैं, समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में स्वायत्त रूप से काम करते हैं। इन संगठनों की वर्ष में एक बार बैठक होती है, अपने कार्यों व अनुभवों को साझा करते हैं और इस अवसर पर एक दूसरे से सीखने और समझने का अवसर मिलता है। ये सभी संगठन समान उद्देश्य और लक्ष्य लेकर कार्य करते हैं। कई संगठन मिलकर काम करते हैं, बैठक में इस प्रकार के सामूहिक कार्यों पर भी चर्चा होती है।

बैठक का उद्देश्य होता है कि समाज के सामने जो चुनौतियां आती हैं, उनका संकलन कर एक दिशा तय करना और राष्ट्रीय भावना से कार्य करना, जिससे कार्य करने की गति बढ़ सके। लगभग जीवन के हर क्षेत्र में काम करने वाले अलग-अलग संगठन के प्रतिनिधि यहां पर सहभागी होंगे। यह सारे संगठन कई वर्षों से सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं और अपने परिश्रम से उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। इसमें अपने-अपने क्षेत्र के उनके जो अनुभव हैं, वह इस बैठक में साझा करेंगे। राष्ट्रीय स्थिति और वर्तमान परिदृश्य के संदर्भ में भी वह अपने अनुभव यहां बताएंगे। उससे जुड़े हुए कई विषयों पर यहां मूलभूत चिंतन भी होगा और संगठन की आगामी क्या दिशा है, अपने-अपने क्षेत्र में उन्होंने क्या सोचा है, इसके बारे में भी अपनी योजनाओं को यहां पर साझा करेंगे।

उन्होंने कहा, कि बैठक में सरसंघचालक डॉ। मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय जी होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह डॉ। कृष्णगोपाल जी, डॉ। मनमोहन वैद्य जी, अरूण कुमार जी, मुकुंदा जी और रामदत्त जी चक्रधर सहित प्रमुख पदाधिकारी बैठक में सम्मिलित होंगे। बैठक में विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सक्षम, वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ सहित अन्य सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि सहभागी होंगे।

उन्होंने बताया कि सामाजिक परिवर्तन के जो प्रयास चल रहे हैं, उसमें जीवन मूल्यों के साथ परिवार चलने चाहिए, अपने जीवन को पर्यावरण की सुरक्षा के साथ चलाना चाहिए, स्वदेशी के साथ अपनी आर्थिक नीतियां बननी चाहिए और साथ ही यह सब करते हुए हमारे जीवन में समरसता का संदेश होना चाहिए ताकि जातिगत भेदभाव समाप्त हो। ऐसे कई विषयों पर इन तीन दिनों में चर्चा होगी।

यह बैठक प्रतिवर्ष आयोजित होती है। पिछले वर्ष बैठक छत्तीसगढ़ रायपुर में आयोजित हुई थी।

You Might Also Like

सपना चौधरी को कोर्ट से अंतरिम राहत, पति यशवीर साहू पर संपर्क और नजदीक आने पर रोक

बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद

ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

27 साल से बिना गैस के बन रहा 10 हजार भक्तों का भोजन, ₹26.80 करोड़ की LPG बचत का अनोखा मॉडल

TAGGED: rss, Sunil Ambekarji, vhp, Vishwa Hindu Parishad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team September 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ‘हम बड़ी तैयारी के साथ शामिल होंगे’: जानिए क्यों राम मंदिर उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहा दक्षिण कोरिया, अयोध्या में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियाँ
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों पर लगे प्रतिबंध में हस्तक्षेप करने से किया इनकार

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

सपना चौधरी को कोर्ट से अंतरिम राहत, पति यशवीर साहू पर संपर्क और नजदीक आने पर रोक
Entertainment India Top News June 10, 2026
बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार
Bihar India Top News June 10, 2026
भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद
India Top News June 10, 2026
ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.