Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव का एक साल के लिए बढ़ा कार्यकाल, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति से मिली मंजूरी

डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव का एक साल के लिए बढ़ा कार्यकाल, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति से मिली मंजूरी

केंद्र सरकार ने सोमवार को आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने डिप्टी गवर्नर की एक साल की अवधि के लिए नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इसी वर्ष 9 अक्टूबर से शुरू होगा नया कार्यकाल

उन्होंने बताया कि डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव का अगला कार्यकाल इसी वर्ष 9 अक्टूबर से शुरू होगा। मालूम हो कि राव को अक्टूबर, 2020 में पहली बार तीन साल के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। इसके पहले वह आरबीआई के कार्यकारी निदेशक थे।

1984 से ही केंद्रीय बैंक से जुड़े हुए हैं राव

कोचीन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर करने वाले राव साल 1984 से ही केंद्रीय बैंक से जुड़े हुए हैं। मालूम हो कि एक केंद्रीय बैंकर के रूप में उनके पास आरबीआई के कामकाज के कई पहलुओं का अनुभव है। एम राजेश्वर राव नई दिल्ली में बैंकिंग लोकपाल और अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई एवं राष्ट्रीय राजधानी में रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी काम कर चुके हैं।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.