Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

जेपी नड्डा ने कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन के निधन पर शोक जताया, कहा- उनके योगदान ने इतिहास की दिशा बदली

जेपी नड्डा ने कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन के निधन पर शोक जताया, कहा- उनके योगदान ने इतिहास की दिशा बदली

देश में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का गुरुवार (28 सितंबर) को निधन हो गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एमएस स्वामीनाथन के निधन पर शोक जताया है।

हरित क्रांति की वजह से देश के कई राज्यों में कृषि उत्पादों में भारी बढ़ोतरी हुई इसलिए उन्हें फादर ऑफ ग्रीन रिवॉल्यूशन भी कहा जाता है। जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “भारत की हरित क्रांति के जनक डॉ. एमएस स्वामीनाथन के निधन पर गहरा दुख हुआ। डॉ. स्वामीनाथन एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे जिनके कृषि अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अमूल्य योगदान ने इतिहास की दिशा बदल दी।”

लाखों लोगों को भूख के चंगुल से बाहर निकाला- जेपी नड्डा

नड्डा ने आगे लिखा, “उन्होंने भारत की कृषि क्षमताओं को आगे बढ़ाने और लाखों लोगों को भूख के चंगुल से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे हमारे लोगों के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव आया। भारत की वैज्ञानिक प्रगति और नवाचार को आगे बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता हमारे वैज्ञानिक समुदाय को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति।”

 

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.