Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

भारत की झोली में कुल 35 मेडल, मिक्स्ड टेनिस डबल्स में जीता गोल्ड मेडल

भारत की झोली में कुल 35 मेडल, मिक्स्ड टेनिस डबल्स में जीता गोल्ड मेडल

भारत ने शनिवार कतो चीन के हांगझाऊ में जारी एशियन गेम्‍स 2023 के सातवें दिन शानदार शुरुआत की। भारत को निशानेबाजी में एक सिल्वर मेडल मिला।

सिल्वर मेडल के साथ भारत का खाता खुला। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस ने भारत को जीत दिलाई। हालांकि दोनों चीन से हार गए और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

इसके अलावा भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू आज चौथे स्थान पर रहकर बाहर हो गई। साथ ही टेनिस में मिक्ड डबल्स फाइनल में भारत ने गोल्ड मेडल जीता है।

भारत ने अभी तक 9 गोल्‍ड, 13 सिल्‍वर और 13 ब्रांज मेडल जीते हैं। भारत एशियन गेम्‍स की पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के पास अब तक कुल 35 मेडल आए हैं।

Asian Games Medal Tally: जानें मेडल तालिका का हाल?

क्रम

देश

गोल्ड

सिल्वर

कांस्य

टोटल

1. चीन 76 43 21 140
2. कोरिया 19 18 31 68
3. जापान 15 27 24 66
4. भारत 9 13 13 35
5. थाईलैंड 8 3 9 20
6. उज्बेकिस्तान 6 10 15 31
7. हांगकांग 5 8 14 27
Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.