Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 30°C

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से पीएम मोदी ने की फोन पर बात

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से पीएम मोदी ने की फोन पर बात

हमास से जारी जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और बताया कि नेतन्‍याहू ने मौजूदा हालात की जानकारी दी है. पीएम मोदी का कहना है कि भारत आतंक की हर रूप में निंदा करता है. भारत, इस समय इज़रायल के साथ मजबूती से खड़ा है.

पीएम मोदी ने पोस्‍ट किया, “मैं प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू को धन्यवाद देता हूं, उनके फ़ोन कॉल और चल रही स्थिति पर अपडेट प्रदान करने के लिए. भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इज़राइल के साथ मजबूती से खड़े हैं. भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा करता है.”

इससे पहले इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष यायर लापिद ने अपने देश के प्रति समर्थन जताने के लिए सोमवार को भारत के प्रति आभार व्यक्ति किया था. गाजा पर शासित फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास ने शनिवार सुबह इजराइल के दक्षिणी हिस्सों पर अचानक और अभूतपूर्व हमला किया था. इसके बाद इज़रायल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर कई हवाई हमले किये हैं.

इससे पहले जब हमास ने इजराइल पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। तब भारत ने इन हमलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि इस कठिन समय में वह इजरायल के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

जंग के बीच गाजा में मानवाधिकार समूहों की हो रही फजीहत

उधर, इजराइल और हमास के बीच युद्ध में पिस रहे आम लोगों की मदद के लिए मानवाधिकार समूह परेशानी का सामना कर रहे हैं। साथ ही उन्हें इस समय सहायता अभियान चलाने के दौरान अपनी सुरक्षा की भी चिंता सता रही है। गाजा की नाकाबंदी बढ़ने से उनके प्रयासों में और भी मुश्किलें पैदा हो गई हैं। गाजा में शासित चरमपंथी समूह हमास ने शनिवार को इजराइल पर अचानक और भीषण हमले किए, जिसके बाद इजराइल ने गाजा में हवाई हमले किए और गाजा में भोजन, ईंधन और अन्य सामान की आपूर्ति पर रोग लगा दी।

 

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.