Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 30°C

‘पंजाब पर कब्जा छोड़ो वरना हमास जैसा हमला’, खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत पन्नू की भारत को धमकी

‘पंजाब पर कब्जा छोड़ो वरना हमास जैसा हमला’, खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत पन्नू की भारत को धमकी

कनाडा में जस्टिन ट्रुडो सरकार की गोद में सुरक्षित बैठे खालिस्तानी आतंकी संगठन गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर से भारत को गीदड़ भभकी दी है। इस बार गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने आतंकी संगठन हमास के इजरायल पर आतंकी हमले की तरह भारत पर भी हमला करके पंजाब को खालिस्तान बनाने की धमकी दी है।

खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के मुखिया गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को धमकी देते हुए उन्हें हमास द्वारा इजरायल पर हमले से सीख लेने को कहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पन्नू के एक वीडियो में उसने कहा कि पंजाब से फिलिस्तीन तक अवैध कब्जे वाले लोग अब पलटवार करेंगे और हिंसा का जबाव हिंसा से दिया जाएगा। एसएफजे ने भारत को धमकी दी है कि अगर भारत पंजाब से अपना कब्जा खाली नहीं करता है तो जो पलटवार किया जाएगा, उसके लिए भारत और पीएम मोदी खुद जिम्मेदार होंगे।

वीडियो में पन्नू कहता है कि पंजाब की मुक्ति निश्चित है। हम बैलेट और वोट में विश्वास में करते हैं। अब ये भारत पर निर्भर करता है कि वो बैलेट या बुलेट चुनता है। इसके साथ ही उसने ये धमकी दी है कि वो खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या का बदला भारत से लेगा।

गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है कि जब पन्नू ने इस तरह की धमकी दी हो। इससे पहले किसान आंदोलन के दौरान भी एसएफजे के खालिस्तानी विचारधारा को बढ़ावा दिया था। उसने पंजाब के लिए ऱेफरेंडम कराने की बात कही थी।

एनआईए के रडार पर है पन्नू

खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू राष्ट्रीय जाँज एजेंसी (NIA) के रडार पर है। साल 2019 में अपना पहला केस दर्ज किया है। भारत के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में एनआईए की विशेष अदालत ने 3 फरवरी 2021 को पन्नू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.