Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 25°C

उलेमा ए हिंद के सदस्य मौलाना एजाज कश्मीरी बोले- दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी है इजरायल, हमास का अटैक तो बस एक रिएक्शन

उलेमा ए हिंद के सदस्य मौलाना एजाज कश्मीरी बोले- दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी है इजरायल, हमास का अटैक तो बस एक रिएक्शन

इजरायल और हमास के बीच चल रहे भीषण संघर्ष से दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच इस्लामिक स्कॉलर और उलेमा ए हिंद मुंबई के सदस्य मौलाना एजाज कश्मीरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी इजरायल है।

एजाज कश्मीरी ने कहा कि हमास का अटैक एक्शन का रिएक्शन था क्योंकि पिछले कई वर्षों से इजरायल फिलिस्तीनियों पर जुल्म ढा रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी इसराइल है। अगर आप किसी को मारते-मारते दीवार के पीछे धकेल दोगे तो वह भी पलट कर हमला करेगा। बिल्ली पर अगर शेर हमला करेगा तो पलट कर बिल्ली भी पंजा मारेगी ही। एक्शन का रिएक्शन होता ही है।

इजरायल ने भी किया आतंकी हमला: एजाज

एजाज ने कहा कि आज अगर हमास ने यह हमला किया है तो उसके पीछे की वजह को भी आपको जानना होगा। हमास ने जो किया अगर वह आतंकवादी हमला है, तो इजरायल ने जो किया, वह भी आतंकवादी हमला ही है। इजराइल ये कई वर्षों से कर रहा है।

एजाज ने कहा कि जब अंग्रेजों ने हम पर राज किया था तो हमने मारपीट कर उन्हें भगाया था। जो मुस्लिम बादशाह इस देश में आए थे, उसे हम घुसपैठिया कहते हैं। इस तरह से इजरायली भी घुसपैठिए ही हैं।

एजाज ने कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि इजरायल फिलीस्तीन को खत्म करते-करते खुद खत्म हो जाए। फिलिस्तीनियों के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मौत से ज्यादा कुछ नहीं आ सकती। इजरायल के पास खोने के लिए बहुत कुछ है। इसीलिए इजरायल अकड़ की बजाय झुककर मामले का हल निकाले।

हमास ने हमले का जवाब दिया तो तिलमिला उठे: एजाज

एजाज ने कहा कि हमास ने एक जवाब ने दिया तो आप तिलमिला उठे हो। इजरायल घुसपैठिया है क्योंकि, इजरायल ने घुसकर जमीन पर कब्जा किया है। तारीख इस बात की गवाह है। अगर पाकिस्तान हमारे मुल्क में घुसेगा तो क्या हम उसे छोड़ देंगे। मार-मार कर पाकिस्तानियों को भगाएंगे। क्योंकि उनको उनकी जमीन मिल गई है। हमारे घर में वह नहीं घुस सकते। इसी तरह इजरायली को भी उनकी जगह मिल चुकी है।

एजाज ने कहा कि इजरायल फिलिस्तीन के साथ बैतुल मुकद्दस को खत्म करना चाहता है। हर बार यहां बम गिराते हैं। मुसलमान मर जाएगा लेकिन बैतुल मुक़द्दस की एक ईट भी हिलने नहीं देगा। अगर ऐसा हुआ तो इजरायल मिट जाएगा। यह धमकी नहीं है। बता दें कि मुसलमानों के 3 प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक बैतुल मुक़द्दस भी है।

एजाज ने कहा कि आपको सियासत खेलनी है तो खेलो लेकिन बैतुल मुकद्दस तक पहुंचने की कोशिश मत करो। फिलिस्तीनी पीछे नहीं हटेंगे। अगर इजरायल को रोका नहीं गया तो जैसे हालात बन रहे हैं, वह और बिगड़ जाएंगे। दुनिया की जो सुपर पावर हैं, वह इसमें पूरी ताकत के साथ दखल दें और इस मसले का हल निकालें।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.