Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 30°C

फिलिस्तीनी राजदूत से मिले मणिशंकर अय्यर समेत कई विपक्षी नेता, कहा- हम आपके साथ खड़े हैं

फिलिस्तीनी राजदूत से मिले मणिशंकर अय्यर समेत कई विपक्षी नेता, कहा- हम आपके साथ खड़े हैं

भारत से हजारों किलोमीटर दूर जारी इजरायल-हमास के बीच जंग का असर देश में भी दिखने लगा है। एक ओर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायल को समर्थन जताया है तो वहीं, कई विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर फिलिस्तीन का खुलकर समर्थन किया है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, सांसद दानिश अली समेत कई दलों के नेताओं ने फिलिस्तीनी राजदूत अदनान अबू अलहैजा से मुलाकात कर के उन्हें अपना समर्थन दिया है।

बमबारी की कड़ी निंदा

फिलिस्तीनी राजदूत से मिलने पहुंचे मणिशंकर अय्यर, दानिश अली, मोहम्मद अदीब, डी राजा, शाहिद सिद्दीकी, के सी त्यागी और मोहम्मद जावेद ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। नेताओं ने कहा कि हम गाजा में चल रहे संकट और फिलिस्तीनी लोगों की पीड़ा के बारे में अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। हम फ़िलिस्तीनियों पर अंधाधुंध बमबारी की कड़ी निंदा करते हैं, यह नरसंहार का प्रयास है।

महात्मा गांधी का जिक्र

फिलिस्तीनी राजदूत से मिलने पहुंचे नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने और फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों और सम्मान का सम्मान करने के लिए फैसला लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के उस कथन पर विश्वास करते हैं कि फिलिस्तीन अरबों का उसी अर्थ में है जैसे इंग्लैंड अंग्रेजों का है या फ्रांस फ्रांसीसियों का है। नेताओं ने शांतिपूर्ण समाधान लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा तेज प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया है।

शांति के लिए आवाज अब और तेज होनी चाहिए- दीपांकर

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि वे गाजा पर युद्ध और मानवीय संकट के मद्देनजर फलस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए दूतावास गए थे। उन्होंने आगे कहा, “भारत में हर जगह, हम दुनिया के लोगों के साथ अपनी आवाज उठा रहे हैं। शांति के लिए आवाज अब और तेज होनी चाहिए क्योंकि गाजा में अभी जो हो रहा है वह सिर्फ वहां के लोगों की अंधाधुंध हत्या नहीं है बल्कि दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर धकेल रहा है।”

 

Filed under India World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.