Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

नए भारत में कोई भूखा नहीं रह सकता, आखिरी पायदान तक पहुंच रहा विकास : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नए भारत में कोई भूखा नहीं रह सकता, आखिरी पायदान तक पहुंच रहा विकास : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत और बदलते भारत में अब कोई भूखा नहीं रह सकता। सरकार बिना भेदभाव सबके विकास और सबको लाभ की परिकल्पना पर बहुत तेजी से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यवस्था में सबका हित शामिल है। सीएम योगी गुरुवार को अलीगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उच्च विचार परिवार के लोग हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि विकास का पैमाना सबसे निचले व्यक्ति के पायदान से होता है। इस दिशा में केंद्र सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है। शिक्षा, रोजगार को लेकर व्यापक कार्य हुआ है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम हुआ है। अब जन धन खाते में लाभार्थी के बैंक अकाउंट में सीधे पैसे आते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान देकर भारत को एकता में जोड़ने का काम किया है। भाजपा सरकार ने तीन करोड़ परिवार को मुफ्त बिजली दी है। जरूरत वाले हर व्यक्ति तक राशन पहुंचाया गया है। सरकार का प्रयास है कि पढ़ाई के साथ-साथ सफाई की व्यवस्था हो सके और फिर कमाई के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य की भी व्यवस्था हो सके। ये समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को संसाधन के साथ जोड़ने का प्रयास होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम की अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। बैंकों में जनधन खाते खोले गए। डबल इंजन की सरकार चल रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने विकास और खुशहाली के साथ शांति एवं सुरक्षा का माहौल दिया है। जनता पिछली सरकारों में व्याप्त अराजकता को कभी भूल नहीं सकती। भाजपा सरकार में गुंडे–माफिया पर सख्त कार्रवाई हो रही है और ये कार्रवाई नजीर बन चुकी है।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.