Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 30°C

कल्लू खान और नाज़िम ने राजू को धोखे से बुलाया घर; सिर पर डंबल मार कर ले ली जान… लाश के टुकड़ों को 15 पन्नियों में भर के नाले में फेंका

कल्लू खान और नाज़िम ने राजू को धोखे से बुलाया घर; सिर पर डंबल मार कर ले ली जान… लाश के टुकड़ों को 15 पन्नियों में भर के नाले में फेंका

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक व्यक्ति की हत्या करके शव को कई टुकड़ों में काटकर फेंके जाने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम राजू है, जबकि आरोपित नाज़िम और कल्लू खान हैं। राजू की लाश को पॉलीथिन में भर के अलग-अलग जगहों पर फेंका गया था। शव के कुछ हिस्से नाले में मिलने के बाद यह घटना प्रकाश में आई। नाज़िम और कल्लू खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपितों के बीच अब्बा-औलाद का रिश्ता है। घटना 21 सितंबर 2023 की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र का है। यहाँ 28 सितंबर 2023 को रामकुई पुलिया के पास से गुजर रहे राहगीरों को स्वर्ण रेखा नाले में इंसानी अंग दिखे। इसके बाद लोगों को इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अंगों को समेट कर मृतक के पहचान की कोशिशें शुरू कर दीं। शव किसी पुरुष का था।

इसी बीच पुलिस को पता चला कि बहोडपुर का रहने वाला राजू खान 21 सितंबर से लापता है। राजू के परिजनों ने अपने स्तर पर शुरू में उसे खोजने का काफी प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। आखिरकार उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करवा दी गई थी। पुलिस ने राजू के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलवाया। परिजनों ने लाश राजू की ही होने का दावा किया।

जनकगंज थाने ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी। इसी दौरान राजू खान की लाश का DNA टेस्ट भी करवाया गया, जो उसके परिवार वालों से मैच कर गया। मृतक के परिजनों ने नाज़िम और कल्लू खान पर राजू की हत्या का शक जताया। हत्याकांड में नाम आते ही नाज़िम और उसके अब्बा कल्लू फरार हो गए। ग्वालियर पुलिस ने नाज़िम की लोकेशन ट्रेस की तो वो आगरा में एक किराए के मकान में मिला।

इसके बाद पुलिस नाज़िम को गिरफ्तार कर के ग्वालियर लेकर आ गई। नाज़िम से उसके अब्बा कल्लू के बारे में पूछताछ की गई। नाज़िम ने बताया कि हत्या के कुछ दिन बाद ही उसके अब्बा कल्लू को स्मैक की तस्करी से संबंधित एक केस में गिरफ्तार कर लिया गया और वह फिलहाल ग्वालियर जेल में बंद है। नाज़िम ने यह भी बताया कि उसे शंका थी कि राजू खान पुलिस की मुखबिरी करता है।

एक बार कल्लू खान भी पकड़ा गया था। नाजिम ने बताया कि 21 सितंबर 2023 को दोनों ने साजिश के तहत राजू को समझौते के लिए बुलवाया। वहाँ दोनों ने राजू के सिर पर जोर से डंबल मारा, जिससे वो अचेत हो गया। बाद में इन्होंने बाक़ा और छुरी से राजू की लाश के कई टुकड़े कर दिए। किसी को शक न हो, इसके लिए दोनों ने मिल कर 15 अलग-अलग पॉलीथिन में शव भर कर फेंक दिए।

 

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.