Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का नाम आज फाइनल करेगी कांग्रेस, रेस में ये नेता सबसे आगे

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का नाम आज फाइनल करेगी कांग्रेस, रेस में ये नेता सबसे आगे

तेलंगाना का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर बैठक हो रही है। मीटिंग में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, डीके शिवकुमार शामिल हैं। पर्यवेक्षक के तौर पर डीके शिवकुमार ने तेलंगाना में विधायकों से सोमवार को बात की थी। आखिरी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ही लेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के नाम पर पार्टी आज फैसला लेगी। इससे पहले सोमवार को नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की मीटिंग में नए मुख्यमंत्री के लिए पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत किया गया था। विधायकों ने एक मत से कहा था कि पार्टी अध्यक्ष जिसे भी कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनेंगे सबको स्वीकार होगा।

सीएम की रेस में अनुमुला रेवंत रेड्डी सबसे आगे

मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना कांग्रेस के कई नेता मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रहे हैं लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। अनुमुला रेवंत रेड्डी कोडंगल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने बीआरएस नेता केपी नरेंद्र रेड्डी को 32 हजार से अधिक मतो से हराया है। रेड्डी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था। वह एक सीट से बीजेपी उम्मीदवार से चुनाव हार गए हालांकि कोडंगल से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे। अगर वह मुख्यमंत्री बने तो वे कांग्रेस के ऐसे पहले नेता होंगे जो राज्य की सत्ता संभालेंगे।

तेलंगाना में पहली बार सरकार बनाएगी कांग्रेस

बता दें तेलंगाना में कांग्रेस राज्य बनने के बाद से पहली बार कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस ने 10 साल से सत्ता पर काबिज केसीआर को बुरी तरह से हराया है। बीआरएस के ज्यादातर विधायक चुनाव हार गए। राज्य में 30 नवंबर को हुए चुनाव में कांग्रेस ने विधानसभा की कुल 119 सीट में से 64 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए गए। बीआरएस को इस बार 39 सीटों से संतोष करना पड़ा है। बीजेपी को 8 सीटें मिली हैं।

Filed under Telangana

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.