Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

‘वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली-देहरादून की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी’, Global Investors Summit में बोले पीएम मोदी

‘वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली-देहरादून की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी’, Global Investors Summit में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में Global Investors Summit में कहा कि निवेशकों के हितों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अब दिल्ली से देहरादून की दूरी भी कम नहीं होगी। पीएम मोदी ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र ढाई घंटे में पूरी होगी।

उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाएं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड वो राज्य है जहां आपको Divinity और Development दोनों का अनुभव एक साथ होता है। पीएम मोदी ने भारतीयों की विदेशों में शादी पर भी तंज कसा और कहा कि दुनिया के देशों में शादी करने की परंपरा हो गई है। अब वेड इन इंडिया होना चाहिए। अपने परिवार की डेस्टिनेशन शादी उत्तराखंड की कीजिए।

सिल्कयारा टनल हादसे का किया जिक्र

पीएम मोदी ने टनल में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “बीते दिनों उत्तरकाशी में टनल से हमारे श्रमिक भाईयों को सुरक्षित निकालने का जो सफल अभियान चला उसके लिए मैं राज्य सरकार समेत सभी का विशेष तौर पर अभिनंदन करता हूं। ”

विकास और विरासत के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सामर्थ्य से भरी ये देवभूमि निश्चित रूप से आपके लिए बहुत सारे द्वार खोलने जा रही है। आज भारत विकास भी और विरासत भी के जिस मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है, उत्तराखंड उसका प्रखर उदाहरण है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपको आज देश में नीति-संचालित शासन दिखेगी, आपको आज राजनीतिक स्थिरता के लिए देशवासियों का मजबूत आग्रह दिखेगा। आकांक्षी भारत आज अस्थिरता नहीं चाहता, वह आज स्थिर सरकार चाहता है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हमने ये देखा है और उत्तराखंड के लोगों ने इसे पहले ही करके दिखाया है।”

Filed under India Uttarakhand

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.