Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी से शुरू होगा डिजिटल सर्वे, 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा सर्वेयर और सुपरवाइजर का चयन

उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी से शुरू होगा डिजिटल सर्वे, 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा सर्वेयर और सुपरवाइजर का चयन

केंद्र सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में रबी फसलों की ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल सर्वे) का कार्य एक जनवरी से शुरू होगा।

15 फरवरी तक चलने वाले डिजिटल क्राप सर्वे के दौरान हर खेत के सर्वे का निर्णय लिया गया है। खरीफ फसल के दौरान पहली बार हुए डिजिटल क्राप सर्वे के तहत 21 जिलों में पूर्ण रूप से जबकि 54 जिलाें के 10-10 गांवों में सर्वे का कार्य किया गया था।

हर खेत का डिजिटल सर्वे

कृषि सचिव डॉ. राजशेखर बने बताया कि रबी फसल के दौरान हर खेत का डिजिटल सर्वे किया जाएगा। सर्वे के लिए सर्वेयर और सुपरवाइजर के चयन की प्रक्रिया को 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, 25 दिसंबर तक उनके प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश के सभी जिलों में खसरा के सर्वे का कार्य एक जनवरी से शुरू होगा। डिजिटल सर्वे को 45 दिनों में पूर्ण करने की कोशिश होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 6.5 करोड़ गाटा संख्या का सर्वे किया जाएगा।

किसानों तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बता दें कि डिजिटल सर्वे के डेटाबेस के आधार पर फसल संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी वास्तविक किसान तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

यह डेटाबेस किसानों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करेगा। एकत्रित डाटा के आधार पर फसलों की एमएसपी निर्धारण में भी मदद मिलेगी साथ ही फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में विस्तार भी किया जा सकेगा।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.