Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

लखनऊ KGMU के सामने लड़की से गैंगरेप का मामला, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा

लखनऊ KGMU के सामने लड़की से गैंगरेप का मामला, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा

यूपी के लखनऊ में लड़की के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सत्यम, असलम और सुहैल के रूप में हुई है। जिस लड़की का गैंगरेप हुआ, वह केजीएमयू में इलाज करवा रही थी। केजीएमयू में इलाज के दौरान लड़की की चाय का स्टॉल लगाने वाले सत्यम से जान-पहचान हुई। जिसके बाद मोबाइल चार्जिंग के बहाने लड़की के साथ गाड़ी में गैंगरेप हुआ।

क्या है पूरा मामला?

सत्यम, असलम और सुहैल पर गैंगरेप का आरोप लगा था। जिसके बाद वजीरगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गैंगरेप की इस घटना को केजीएमयू के सामने अंजाम दिया गया था। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की को पॉलिटेक्निक चौराहे पर छोड़ दिया था। पीड़ित लड़की के पिता लखनऊ में एक सरकारी अधिकारी हैं। इस घटना को केजीएमयू के सामने 4 दिन पहले अंजाम दिया गया था।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.