Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

नक्‍काशीदार खंभे, मंदिर जैसी डिजाइन, दीवारों पर श्रीराम के चित्र… PHOTOS में देखें कैसा होगा अयोध्‍या का एयरपोर्ट

नक्‍काशीदार खंभे, मंदिर जैसी डिजाइन, दीवारों पर श्रीराम के चित्र… PHOTOS में देखें कैसा होगा अयोध्‍या का एयरपोर्ट

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है. ऐसे में मंदिर निर्माण का कार्य भी तेजी से हो रहा है. इसके साथ ही अयोध्या में विकास भी गति पकड़ रहा है. मंदिर के साथ-साथ रामनगरी में एयरपोर्ट भी बन रहा है जिसके निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. जल्द ही उड़ानें शुरू होने की संभावना है.

प्रभु श्री राम की नगरी में बन रहे एयरपोर्ट की एक बड़ी खासियत यह भी है कि ये मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है और इसके साथ ही इसकी दीवारों पर सौंदर्यकरण के लिए प्रभु श्री राम के जीवन से लिए गए 14 महत्वपूर्ण चित्रों को दर्शाया गया है. उनकी जीवन शैली आदि को दर्शाया गया है. जल्द ही इस इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर फ्लाइट आना भी शुरू हो जाएगी. अयोध्या वासियों के साथ-साथ देश भर से आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक सुखद अनुभव होगा.

एयरपोर्ट का काम कहां तक पहुंचा?

श्री राम हवाई अड्डा के जीएम राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि श्री राम हवाई अड्डे का काम अपने अंतिम चरण में है. रनवे और पार्किंग पूरी तरह से तैयार है. भवन का काम भी अंतिम चरण में है. सौंदर्यीकरण का काम जारी है. DGCA की टीम निरीक्षण करके गई है. उम्मीद है कि जल्द ही उड़ानें शुरू हो जाएगी. यह पूरा एयरपोर्ट प्रभु श्री राम के मंदिर की रूपरेखा के आधार पर बनाया जा रहा है और यह हम सबके लिए बहुत गर्व की बात है कि हम इस मंदिर को बनाने के कार्यों में शामिल हैं.

संचालन की प्रक्रिया चल रही है. अगले सप्‍ताह इसके संचालन का लाइसेंस डीजीसीए से मिल जाएगा. इस समय एयरपोर्ट की सारी तकनीकी जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जो 15 दिसंबर 2023 के पहले पूरी हो जाएगी.

वहीं, अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि डीजीसीए की टीम द्वारा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया जा चुका है और जल्द ही हमें इसकी परमिशन भी मिल जाएगी और लोग अयोध्या से फ्लाइट का सफर कर सकेंगे. अयोध्या वासियों और देश-विदेश से आ रहे पर्यटकों के लिए यह एक सुखद और बहुत अच्छी खबर है. हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही इसका उद्घाटन होगा और जल्द ही लोग एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का लाभ ले सकेंगे.

बता दें कि करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस एयरपोर्ट का डिजाइन मंदिर वास्तुकला की नागर शैली से प्रेरित है. अयोध्या एयरपोर्ट को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट कहा जाएगा, जिसमें राम मंदिर की झलक दिखेगी. उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 8 दिसंबर को कहा था कि इस महीने के अंत तक एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा था कि पीएम मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.

Filed under Uttar Pradesh India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.